मासिक ब्लॉक स्तरीय समीक्षा (BPMU) बैठक जनपद शिक्षा केंद्र आष्टा में हुई आयोजित

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित मिशन अंकुर (FLN) कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 11/12/2025 को जनपद शिक्षा केंद्र, आष्टा के सभागार में BRCC श्री अजब सिंह राजपूत की अध्यक्षता में मासिक BPMU समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आष्टा विकासखंड के जनशिक्षक, विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC), MIS, जिला शिक्षा कार्यालय से श्री चंद्रशेखर वर्मा (APC) एवं सुश्री फूलवती राठौर (APC – जेंडर), मिशन अंकुर से जिला प्रभारी श्री सुमन स्वर्णकार तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में मिशन अंकुर के ब्लॉक स्तरीय क्रियान्वयन की प्रगति, विद्यालयों में आने वाली चुनौतियों तथा FLN (Foundational Literacy and Numeracy) के प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला शिक्षा कार्यालय से श्री चंदर सिंह वर्मा ने जनशिक्षकों को मेंटरिंग प्रोटोकॉल का निर्देशानुसार पालन करने हेतु मार्गदर्शन दिया। वहीं, सुश्री फूलवती राठौर ने FLN लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कक्षा शिक्षण प्रक्रिया की सघन मॉनिटरिंग तथा शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान करने में जनशिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताया।

बैठक के दौरान निम्न निर्णय लिए गए:- बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रत्येक विद्यालय में अभिभावक संपर्क रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा तथा कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों से घर जाकर संपर्क सुनिश्चित किया जाएगा।

  • BPMU बैठकों के निर्णयों की समीक्षा आगामी संकुल स्तरीय बैठकों में की जाएगी।
  • मेंटर्स द्वारा Education MP App के अवलोकन बिंदुओं के आधार पर ही विद्यालयों को फीडबैक दिया जाएगा।
  • शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन मासिक ट्रैकर में FLN डेटा सही एवं पूर्ण रूप से भरने एवं

उसके सत्यापन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। बैठक का समापन BRCC श्री अजब सिंह राजपूत द्वारा इस आह्वान के साथ किया गया कि सभी जनशिक्षक अपने कार्यक्षेत्र के शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मिशन अंकुर के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उपस्थिति रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव, देवजी मेवाड़ा, नारायण सिंह मेवाड़ा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, श्रीमती शालिनी सारसिया, हरेंद्र सिंह ठाकुर, एवं अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की टीम,समस्त जनशिक्षक उपस्थिति रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top