बिलकिसगंज पुलिस द्वारा अपहर्ता नाबालिक बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- घटना व रिपोर्ट दिनांक 02.01.2026 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 02.01.2026 को मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसला कर भागा ले गया है, की रिपोर्ट पर थाना बिलकिसगंज में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण महिला संबंधी व गंभीर प्रवृत्ति का होने से प्रकरण की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत,

श्रीमान अनुविभागी अधिकारी पुलिस महोदय सीहोर जिला सीहोर सुश्री पूजा शर्मा द्वारा अपहर्ता व अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए जिसमें तत्काल थाना स्तर पर सउनि देवी प्रसाद सैनी, आरक्षक 488 प्रमोद गढपाल, महिला आरक्षक 86 अनिता वर्मा की टीम गठित की गई टीम द्वारा अपहर्ता व अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु टीम द्वारा संभावित स्थानो पर पता तलाश की गई । टीम को नाबालिक अपहर्ता को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई बाद नाबालिक बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उनिं संदीप सिंह मीणा, सउनि देवी प्रसाद सैनी, आर. 488 प्रमोद गढपाल, आर. 45 अंकित वर्मा महिला आर. 86 अनिता वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top