पुलिस मुख्यालय एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय तनावमुक्त ध्यान शिविर का आयोजन

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस लाइन ग्राउंड, सीहोर में तनावमुक्त ध्यान शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में किया गया। पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हार्टफुलनेस संस्थान के प्रशिक्षकों- श्री हर्षित पुरोहित (प्रीसेप्टर), श्रीमती नीलम पुरोहित एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा हार्टफुलनेस ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

ध्यान अभ्यास के माध्यम से मानसिक शांति, आत्म-नियंत्रण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया गया। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री उपेन्द्र यादव, थाना प्रभारी मण्डी श्री सुनील मेहर सहित पुलिस लाइन, थाना मण्डी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा मनुवेन स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित 150 लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा नियमित ध्यान अभ्यास को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल श्री अभय सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में गंभीर अपराध, प्राप्त सफलताये, जागरूकता अभियान, कॉम्बिग गस्त, चिन्हित अपराध, मुस्कान अभियान, संगठित अपराध, मादक पदार्थ, सम्पत्ति संबंधी अपराध की बरामदगी, कानून-व्यवस्था की स्थिति, कुबरेश्वरधाम, आवंलीघाट, देवीधाम सलकनपुर, व्हीआईपी भ्रमण, जिले की बल की स्थिति, प्रशासकीय भवन,

वाहनों की स्थिति एवं अन्य कानून व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा किये गये कार्य जैसे- गंभीर/सम्पत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी जैसे- सभी गंभीर अपराध, लूट, नकबजनी, चोरी के अपराध की पतारसी करते हुये संबंधी संबंधी मामलों में वर्ष भर में बरामदगी का 83.23 प्रतिशत रहा जो कि अत्यन्त उल्लेखनीय हैं बड़े प्रकरण जैसे- डम्फर चोरी, बड़ी नकबजनी, लूट के मामले आदि सफॅलतापूर्वक ट्रेस करते हुये आरोपियों की गिरफतारी की गई । चिन्हित अपराधों में इस वर्ष 10 प्रकरणों में से 9 में (90 प्रतिशत)

सजायाबी कराकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर। संगठित अपराधियों के विरूद्ध तार चोरी, जुआ सट्टा, एनडीपीएस एक्ट के 19 प्रकरणों में धारा 111,112 बीएनएस के तहत सगंठित अपराध की प्रभावी कार्यवाही की गई। आपरेशन मुस्कान के तहत 245 बालिकाओं को ढूढ़कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। जागरूकता अभियान के अन्तर्गत 1562 कार्यक्रम आयोजित कर 3,23705 व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से पहुंचा जाकर जागरूक किया गया जिसमे सेफ क्लिक, मैं हू अभिमन्यु, आपरेशन मुस्कान, नशे से दूरी हैं जरूरी एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। नाईट कॉम्बिग गस्त के दौरान वर्ष भर में 401 स्थाई वारंटियों

और 794 गिरफतारी वारंट तामील किये गये। वर्ष भर में घटित गंभीर अपराध, मायनर एक्ट की प्रमुख कार्यवाहियॉ, कुबेरेशवर धाम, आवलीघाट, सलकनपुर इत्यादि कानून व्यवस्था संबंधी डियूटियॉ और उल्लेखनीय उपलब्धियॉ आदि सभी बिन्दुओं पर उल्लेखनीय कार्यवाहियों की प्रशंसा की गई व आने वाले वर्ष में भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन जारी रखते हुये बेहतर पुलिसिंग की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी(पुलिस) एवं थाना प्रभारीगण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top