

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगरवासियों से की पानी को व्यर्थ न बहाने की अपील। नगरवासियों को आगामी ग्रीष्म ऋतु में जलसंकट से नही जूझना पड़े, इसके चलते नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने आज अपने पार्षद साथियों एवं नपा अधिकारियों के साथ रामपुरा जलाशय की ओर रूख किया और नगरवासियों के लिए रामपुरा जलाशय में भंडारित जल को मां पार्वती नदी स्थित बैराज में भंडारित हेतु छुड़वाया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने

नपा के जलशाखा प्रभारी रमेश यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरवासियों के लिए छुड़वाए गए पानी को पार्वती नदी बैराज तक आने में किसी भी तरह की बाधा नही हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पार्वती नदी से सटे ग्रामों में अनेक स्थानों पर स्टॉप डेम निर्मित है उनका निरीक्षण कर ग्रामीणजन पानी को बाधित नही करें इसके लिए उन्हें समझाईश दें। आगामी माह में ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होगी, जिसके दौरान विभिन्न जलस्त्रोंत दम तोड़ते नजर आएंगे। ऐसे में पार्वती बैराज में संग्रहित जल से ही नगरवासियों की प्यास बुझेगी। पानी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। श्री मेवाड़ा ने नगरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि पानी को व्यर्थ नही बहाएं,

अपव्यय होने से बचाए। साथ ही अपने घरों पर रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना करें, ताकि घरों से निकलने वाला पानी जमीन में पहुंच सकें, जिससे आपके ट्यूबवेल रिचार्ज होते रहें। वहीं आगामी माह में होली का त्यौहार है, जिसमें अधिक से अधिक सूखे रंग व गुलाल से होली खेले, त्यौहार के दौरान भी ज्यादा से ज्यादा पानी को बचाने की कोशिश करें, ताकि ग्रीष्म ऋतु में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न होने से बचाया जा सकें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरवासियों के लिए रामपुरा जलाशय में 4.25 एमसीएम पानी आरक्षित रखा जाता है,

जिसमें से आज 2 एमसीएम पानी पार्वती बैराज में भंडारित हेतु छुड़वाया गया है। सीएमओ श्री प्रजापति ने अपने अधिनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्चिंग दल पुनः गठित कर छु़ड़वाए गए पानी का मौके-मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें, किसी भी प्रकार की बाधा आने पर त्वरित उसका निराकरण कर पानी के गंतव्य मार्ग को अवरोध मुक्त करें। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, पूर्व हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, पार्षद रवि शर्मा, कुशलपाल लाला, जल शाखा प्रभारी रमेश यादव, कैलाश बागवान, पूरण मेवाड़ा, राकेश बागवान आदि मौजूद थे।

