सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,विधायक ने सभी को शुभकामनाएं दी, छात्रावास में डोम निर्माण, पैबर्स ब्लॉक लगाने की घोषणा की

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्री सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा आयोजित समाज के सामूहिक विवाह समारोह में आज 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए एवं वरवधू को शुभ आशीष प्रदान कर अपनी ओर से कन्यादान में वधुओं को सामग्री भेंट की । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने परिणय सूत्र में बंधे सभी वर वधु को जीवन की आज से शुरू हो रही नई पारी की बधाई देते हुए कामना की की आपका दाम्पत्य जीवन सुख,शांति,समृध्दि शाली हो,आप हमेशा स्वस्थ रहे ।

इस अवसर पर समाज जनों की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सेंधव समाज छात्रावास में टीन का डोम निर्माण एवं प्रांगण में पैबर्स ब्लॉक लगाने की घोषणा की । इस अवसर पर समाज के जीवनसिंह शोभाखेड़ी,जितेन्द्रसिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर गऊखेड़ी,योगेन्द्रसिंह ठाकुर,विजेन्द्रसिंह ठाकुर एसीसी,कृपालसिंह ठाकुर,डॉ रतनसिंह ठाकुर,कुमेरसिंह मिठ्ठूपुरा सरकार,जनपद सदस्य वीरेन्द्रसिंह ठाकुर पटाडा,गजराजसिंह ठाकुर धुराडा,नरेन्द्रसिंह ठाकुर,कमलसिंह अध्यापक सहित समाज के सभी सदस्य उपस्तिथ थे । सामूहिक विवाह समारोह में पहुचे विधायक का समाज की ओर से स्वागत सम्मान किया गया ।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- जैन समाज एक वैज्ञानिक समाज है,जो आज वैज्ञानिक कह रहे है,वो वर्षो पूर्व जैन शास्त्रों में लिखा जा चुका था- विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूज्य मुनिश्री प्रवर सागर जी को विधायक ने श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद, निपानिया में जैन समाज ने बनने वाले संत निवास भवन का किया भूमिपूजन, 5 लाख देने की घोषणा की। जैन समाज एक वैज्ञानिक समाज है,जो आज वैज्ञानिक कहा रहे है,वो बातें वर्षो पूर्व जैन शास्त्रों के माध्यम से भगवान बता गये है । विराजित पूज्य मुनिश्री भगवान के रूप है और हम सब को भगवान स्वरूप मुनिश्री का आशीर्वाद हमेशा मिलता है ।

भक्त जब सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है तो निश्चित उसका फल भक्त को किसी ना किसी रूप में मिलता है,भगवान सच्चे भक्तों के साथ हमेशा रहते है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज ग्राम निपानिया में श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित कमलासन श्रीजी विराजमान महोत्सव एवं याग मंडल विधान के शुभारम्भ अवसर पर कहे । विधायक ने पूज्य मुनिश्री प्रवर सागर जी को श्रीफल भेंट कर मुनिश्री से आशीर्वाद लिया । विधायक ने अपने संबोधन में कहा की भगवान हमे दिखते नही है,वे अदृश्य शक्ति के रूप में रहते है लेकिन वे सब देखते है,सुनते है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज अपने उद्बोधन में आचार्य भगवान विद्यासागर जी का भी स्मरण कर उनेह नमन किया ।आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने निपानिया में बनने वाले संत निवास भवन निर्माण का भूमिपूजन कर 5 लाख की राशि देने की घोषणा की जिसका उपस्तिथ समाज ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में उपस्तिथ निपानिया समाज के महेन्द्र, अनिल कुमार,सुरेश कुमार,कोमल चंद्र,सुभाष जैन,आष्टा के सुरेन्द्र जैन,धनरुपमल जैन,कोमल जैन सहित सभी समाज बंधुओं ने विधायक का स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम में भाजपा नेता कैलाश पटेल,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांता पटेल,कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,राजेन्द्रसिंह ठाकुर सहित अन्य ज प्रतिनिधि उपस्तिथ थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top