स्व. शिवनारायण जी पटेल की ११वीं पुण्यतिथि मनाई , संस्मरणों में जीवंत हुआ ‘बाबूजी’ का व्यक्तित्व

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- क्षेत्र के मार्गदर्शक और सामाजिक समरसता के प्रतीक स्वर्गीय श्री शिवनारायण जी पटेल की ११वीं पुण्यतिथि उनके निज निवास ‘पटेल बिल्डिंग’ कोठरी पर अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर के वरिष्ठजनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत कर बाबूजी के प्रगतिशील विचारों को याद किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अर्जुन सिंह पटेल (मानाखेड़ी) द्वारा किया गया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी का व्यक्तित्व दूरदर्शिता और

लोक-कल्याण का संगम था। उनके द्वारा सामाजिक एकजुटता हेतु किए गए भगीरथ प्रयास आज भी हमारी धरोहर हैं, जो हमें सेवा पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके नाती पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, भतीजे अर्जुन सिंह पटेल , पूर्व न॰ प ॰अध्यक्ष रूपेश पटेल, देवबगश मेवाड़ा, श्री राम पटेल भीलखेड़ी ,पार्षद मुकेश भेंडी, महेश नेता, सुंदर लाल पटेल, गजराज सिंह पटेल, कमल करमोरिया लसूड़िया , महेश करमोरिया (बेदा खेड़ी), अजय पटेल (गुड़भेला) और एडवोकेट सुमित कर्मोदिया सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने स्व. पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- एक जनवरी को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल पर शहर के नगर पालिका गो पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और अनेक पार्षदों की उपस्थिति में गो पूजन दिवस मनाया गया है।इस मौके पर क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल सार्थक है जिन्होंने सुख और समृद्धि की प्रतीक गौ माता की पूजन कर नये साल आगमन किया है।

केन्द्र और प्रदेश सरकार गौ माता के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चला रही है। गाय को हिन्दू मान्यताओं में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। गाय को गो माता भी कहा जाता है, गाय को मां का दर्जा दिया गया है। जिस प्रकार एक मां अपनी संतान को हर सुख देना चाहती है, उसी प्रकार गो माता भी सेवा करने वाले जातकों को अपने कोमल हृदय में स्थान देती हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। गौ सेवा करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, विजेन्द्र परमार, विशाल राठौर, राजेश मांझी, अजय पाल, कमलेश राठौर, आशीष गहलोत, दिनेश कुशवाहा, लोकेन्द्र वर्मा के अलावा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्रवासी आदि शामिल थे।गुरुवार को आयोजित गो पूजन महोत्सव के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

इसके लिए शहर के सभी पार्षद और जनता हमारे साथ है। एक जनवरी को लगातार तीसरे वर्ष भी गौ पूजन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि सनातन संस्कृति में गायों की पूजा का महत्व है। इसलिए सभी को गोवंश पशुओं के पूजन का संकल्प करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top