

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना क्षेत्र मे हुए अंधे कत्ल मे आरोपीगण की पतारसी कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री सुनीता रावत एवं श्री प्रवीण कुमार चढोकर एस .डी.ओ.पी. आष्टा, श्री आकाश अमलकर तत्कालीन एस.डी.ओ.पी आष्टा के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी जावर हेमन्त पांडेय एवं तत्कालीन थाना प्रभारी नीता देअरवाल के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा आरोपीगण को पंजाब से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।

घटना क्रम – दिनाँक 06.10.25 को सूचनाकर्ता रवि S/O बालकिशन वर्मा उम्र 42 साल R/O बडा बाजार आष्टा द्वारा इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे मयूर झाला के खाली पडे मकान के पास हकीमपुर खोयरा मे एक मृत व्यक्ति की लाश पडी है , के संबंध मे सूचना दिया था जिस पर से थाना जावर मे अज्ञात मृतक के संबंध मे मर्ग क्र 47/25 का पंजीबद्ध कर जाँच मे लिया गया था । पुलिस द्वारा कार्यवाही – मर्ग पंजीबद्ध होने के उपरान्त अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी हेतु घटना स्थल के आसपास व्यक्तियो से पुछताछ की गई जो हार्वेस्टर एजेन्ट अनिल ठाकुर निवासी खडी द्वारा

मृतक के शर्ट से अज्ञात मृत शऱीर की कुछ पहचान हार्वेस्टर वाले मिट्टू सिंह के रूप में की थी । बाद मृतक का पी एम करवाया जाकर पी एम रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमें मृत शऱीर के सिर पर हार्ड एंड शार्प ऑब्जेक्ट की चोट आना बताया गया । मृतक व्यक्ति की पहचान हेतु मिट्टू सिंह के परिजनो से अज्ञात मृतक का डीएनए परीक्षण कराया गया जो डीएनए मेच होना पाया गया । मर्ग जाँच के दौरान मृतक आखरी बार हकीमपुर खोयरा के पास स्थित इंडियान पेट्रेल पंप के पास अपने दो साथियो के साथ दिखा था जिन पर संदेह होने पर मृतक के परिजनो के द्वारा उक्त दोनो व्यक्तियो की पहचान दिलप्रीत उर्फ दिलबर पिता कुलदीप एवं उसका साथी हेल्पर परमजीत उर्फ पम्मा पिता फौजा सिंह करिकलां गांव फिरोजपुर पंजाब के नाम से की गई जो

उक्त दोनो व्यक्ति दिनाँक 17.09.25 से ही फरार होना पाया जाने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया जाने से अप क्र 405/25 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपीगण की तलाश हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिनके द्वारा पंजाब से आरोपीगण की तलाश कर गिरफ्तार किया गया है जिनसे पुछताछ कर आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार , एवं हार्वेस्टर मशीन जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जा रहा है । आपसी रंजिश, मनमुटाव और अत्यधिक नशे की लत के समेकित प्रभाव से उक्त घटना को अंजाम दिया गया ।

नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. गुरप्रीत उर्फ दिलप्रीत उर्फ दिल उर्फ दिलबर पिता कुलदीप सिंह उम्र 26 साल निवासी करिकंला थाना लख्खो के बहराम जिला फिरोजपुर पंजाब ।
- परमजीत उर्फ पम्मा पिता फौजासिंह उम्र 38 साल निवासी करिकंला थाना लख्खो के बहराम जिला फिरोजपुर पंजाब
सराहनीय भूमिका – उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी जावर हेमन्त पांडेय एवं तत्कालीन थाना प्रभारी नीता देअरवाल , उनि दिनेश सिंह , प्रआर 419 सुरेश परमार ,प्रआर 668 सुनील वर्मा , आर 156 राहुल , आर 624 मनोज ,आर 09 हरिओम, आर 55 अनिल , आर 278 पवन एवं थाना जावर पुलिस का सराहनीय योगदान रहा है ।
