
सीहोर, 07 अप्रैल, 2026 सीहोर स्थित जिला जेल में बैंक ऑफ इंडिया स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बंदियों के लिए 12 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण में 40 बंदियों को विभिन्न कलाओं जैसे प्लम्बरिंग कार्य, मोटर रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीशियन कार्य, ड्रेस डिजाइनिंग, मोटर बाईडिंग, मोमबत्ती निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, साबुन निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद बंदियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण बंदियो को जेल से छूटने के बाद स्वरोजगार पाने में सहायक होगा। जल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को कौशल प्रशिक्षण दिलाकर समुदाय में उनके पुनर्वास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं