जिला पंचायत सीईओ ने बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित बालिकाओं को बताया एचपीवी वैक्सीन का महत्व

जिला पंचायत सीईओ ने बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित बालिकाओं को बताया एचपीवी वैक्सीन का महत्व सीहोर, 07 अप्रैल, 2026 जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अहमदपुर के पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय की बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं को वैक्सीन के महत्व और इसकी कमी से होने वाले सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में सभी बालिकाओं ने अपना टीकाकरण कराया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती यादव ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए चॉकलेट भी वितरित कीं। भैरूंदा में वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं को प्रदान की गईं नोटबुक भैरूंदा के शासकीय संदीपनी स्कूल में एचपीवी का टीका लगवाने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुस्तक मेले से दो-दो नोटबुक वितरित की गई। इसके साथ ही स्कूल द्वारा बालिकाओं को शीतल पेय(लस्सी) भी पिलवाई गई। पुस्तक मेले में आई अन्य बालिकाओं और उनके अभिभावकों को भी एचपीवी का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top