

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- घटना का विवरण दिनांक 06 दिसंबर को फरियादी अतुल जैन निवासी ग्राम कजलास, थाना जावर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 02 दिसंबर को ग्वालियर शादी में गया था। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा अज्ञात आरोपियों द्वारा अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि चोरी कर ली गई थी।थाना जावर में अपराध क्रमांक 400/25 धारा 331(4), 305(ए) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में

लिया गया। 2 .पुलिस टीम का गठन- पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना जावर की विशेष टीम गठित की गई। 3.जांच की कार्यवाही एवं खुलासे का आधार- जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, साइबर साक्ष्य एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कजलास का मजदूर शादाब शाह घटना के बाद अत्यधिक खर्च कर रहा है

तथा बाजार से नया मोबाइल एवं अन्य सामान खरीदता पाया गया, जबकि पहले उसकी आर्थिक स्थिति सामान्य थी। आरोपी का यह अचानक बदला हुआ रहन–सहन एवं खर्च ही पुलिस के लिए अहम सुराग बना, जिसके आधार पर उसे चिन्हित कर थाना लाकर पूछताछ की गई। 4 .आरोपियों की गिरफ्तारी- संदेह के आधार पर शादाब शाह को थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसने अपने मामा के बेटे सलमान उर्फ सुल्तान के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने माल और नगद राशि को आपस में बांट लिया था।

आरोपियों के नाम- 1.शादाब शाह पिता वाहिद शाह, उम्र 26 वर्ष निवासी कजलास थाना जावर जिला सीहोर 2.सलमान उर्फ सुल्तान पिता पप्पू शाह, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोलाय कलॉ, जिला शाजापुर, हाल निवासी इटावा, जिला देवास। 5.वारदात का तरीका- पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शादाब मिस्त्री का कार्य करता था और फरियादी अतुल जैन के घर का निर्माण कार्य उसी ने किया था। अतुल जैन ने उसे बताया था कि वह चार दिन के लिए शादी में बाहर जा रहा है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर दिनांक 03/04 दिसंबर की रात दोनों आरोपियों ने घर की नीची दीवार से चढ़कर छत पर लगे टिन शेड को हटाकर अंदर प्रवेश किया और लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की। 6.जप्त मशरूका-

सोना (21 आभूषण): 3 सोने के हार, 5 मंगलसूत्र पेंडेंट, 5 पुरुष अंगूठी, 4 महिला अंगूठी, 3 झुमकी/टॉप्स, 1 हाय व ओम पेंडेंट, चांदी: 1 पुश्तैनी चांदी की सिल्ली (वजन 2.4 किग्रा), 5 जोड़ पायल, 5 जोड़ बिछिया, 1 चांदी सिक्का 1 चांदी अंगूठी, नगद राशि: ₹ 1,24,000/- रूपये। कुल जप्ती: लगभग 30 तोला (300 ग्राम) सोना, लगभग 2.9 किलोग्राम चांदी एवं ₹1,24,000 नगद, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹48 लाख है। 07. सराहनीय भूमिका- श्री आकाश अमलकर (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा ), निरीक्षक नीता देअरवाल, उपनिरीक्षक अजय जोझा, HC 419 सुरेश परमार, HC 668 सुनील, आर 55 अनिल, आर 156 राहुल, आर 278 पवन, आर 624 मनोज, सैनिक 168 राहुल, साइबर सेल सीहोर से प्र.आर. 262 सुशील साल्वे ,प्र.आर. 258 शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

