जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट आष्टा में किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट आष्टा में सरकारी स्कूल मैं पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभाओं को निखरने उनकी क्षमता एवं दक्षता को परखने नए-नए अनुसंधान करने हेतु मॉडलों के माध्यम से उनके द्वारा बनाए गए विषय वार प्रेजेंटेशन करने हेतु जन शिक्षा केंद्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत समस्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान गणित सामाजिक विज्ञान पर्यावरण आदि विषयों पर मॉडल बनाए गए


सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडलों का प्रजेंटेशन किया सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही रोचक मॉडल बनाए गए, अधिकतर छात्र-छात्राओं का प्रस्तुतीकरण बहुत ही सराहनीय रहा मॉडलो के चयन हेतु जन शिक्षा केंद्र स्तरीय विषय वार चयन समिति बनाई गई जिनके द्वारा विषय वार मॉडलों का चयन किया गया जिसमें
गणित विषय में
प्रथम :लक्ष्य मेहता cm राइज स्कूल आष्टा
द्वितीय: कुमारी ममता शासकीय कन्या माध्यमिक शाला अलीपुर


तृतीय: अनुज मेवाड़ा cm राइज स्कूल आष्टा
सामाजिक विज्ञान विषय मे
प्रथम :अनुष्का मरकाम
Cm राइज स्कूल आष्टा
द्वितीय : आर्यन शासकीय माध्यमिक शाला मुंदी खेड़ी
तृतीय :हर्ष शासकीय माध्यमिक शाला टांडा
इसी प्रकार विषय विज्ञान पर्यावरण
प्रथम : सुजीत घनघोर cm राइज आष्टा
द्वितीय : तनीष शासकीय माध्यमिक शाला मुंदी खेड़ी
तृतीय : कुमारी अंजली शासकीय कन्या माध्यमिक शाला अलीपुर
गायन मे कु नेहा शासकीय माध्यमिक शाला माली खेड़ी द्वारा (नारी शक्ति ) विषय पर पंक्तियां सुनाई गई


कार्यक्रम का आयोजन जन शिक्षा केंद्र प्रभारी महोदय cm राइज स्कूल के प्राचार्य श्री सितवत खान के दिशा निर्देश अनुसार किया गया कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को पारितोषिक के रूप में शील्ड पेन पानी बोतल एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए इस कार्यक्रम में श्री अंतेश धारवां आसमा खानम मनोज कुमार बड़ोदिया विजय हाटेकर पदमा परमार तेजपाल परमार नवीन मौर्य राजेश मालवीय नीरज सिंह ठाकुर अभिलाषा श्रीवादी पूजा असाड़े सतीश वर्मा की ज्ञान सिंह मेवाडा जन शिक्षक लखन लाल जोमर जन शिक्षक कासिम खान कुमेर सिंह ठाकुर ज्योति चित्तौड़ा नवीन प्रजापति सरिता सारोठिया कमलेश वर्मा व सभी पालक गण उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top