संबल योजना के तहत नगर के 4 हितग्राहियों को प्रदान की सहायता राशि, श्रमवीरों की मेहनत से ही विकास की मजबूत नींव रखी जाती है- रायसिंह मेवाड़ा

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्रमवीरों की मेहनत से ही विकास की मजबूत नींव रखी जाती है। उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार ने श्रमणा पहल शुरू की है और नए श्रम कानूनों को प्राथमिकता से लागू किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत प्रदेश भर के लगभग 7 हजार 227 श्रमिक भाई-बहनों के खातों में लगभग 160 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार ने अंतरित की। इस आशय की जानकारी नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नपा के सभाकक्ष में आयोजित अनुग्रह सहायता राशि के वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों के समक्ष दी। श्री मेवाड़ा ने बताया कि प्रदेश सहित हमारे नगर के 4 संबल कार्ड पात्रधारक

हितग्राहियों को 2-2 लाख रूपये की सहायता अनुग्रह राशि योजना के तहत प्राप्त हुई है आप सभी को बधाई। भाजपा सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक नागरिकों का साथ देती है यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी योजनाओं का ही परिणाम है, जिन्होंने श्रमिकों के लिए 5 लाख तक आयुष्मान बीमा को इस योजना में जोड़ा है। वहीं गर्भवती बहनों को गर्भावस्था में काम पर न जाना पड़े, इसके लिए 16,000 की आर्थिक राशि देने का भी निर्णय लिया है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, नेताप्रतिपक्ष डॉ. राजकुमार मालवीय, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, शेख रईस, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, अतीक कुरैशी सहित हितग्राहीगण एवं नपा अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जनता की सुविधा एवं जनहित से सीधे जुड़े होते हैं सांसद-विधायक निधि से स्वीकृत कार्य – कलेक्टर सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक में सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की जनपदवार तथा नगरीय निकायवार विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निधि से स्वीकृत सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाये। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने स्पष्ट कहा कि सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता की सुविधा एवं जनहित से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐसे सभी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने पर भी जोर दिया, जिनकी स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि जो कार्य प्रगतिरत हैं उन्हें समय पर पूर्ण कराने का प्रयास करें। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कार्यवार प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए समन्वय और निगरानी के साथ कार्य करें। कलेक्टर श्री बालागुरू के ने कहा कि आमजन को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये परेशानी न हो इसके लिये सभी पंचायत सचिवों को ताकीद किया जाये। बैठक में जिला योजना अधिकारी श्री संजय लक्केवार एवं सभी सीईओ और सीएमओ उपस्थित थे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिले में 12 दिसंबर को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 412 बच्चों तथा एक वर्ष से

अधिक आयु के 140 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 60 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर बच्चों के टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top