किसानों के हक में सड़कों पर उतरी कॉंग्रेस, आष्टा में विशाल पैदल मार्च, सरकार को चेतावनी

**आष्टा, 7 अप्रैल 2026ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा के नेतृत्व में आज किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय कन्नौद रोड से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय आष्टा तक पहुंचा, इस मौके पर कांग्रेसजन गेंहू की बोरी लेकर तहसील परिसर पहुँचे, और गेंहू खरीदी जल्दी करने की माँग की ,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर मैमदाखेड़ी सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की प्रमुख मांगों को जोर-शोर से उठाया। ज्ञापन में गेहूं तुलाई की तिथि बार-बार बढ़ाए जाने पर विरोध जताते हुए तुलाई प्रक्रिया को सुचारू एवं समयबद्ध करने की मांग की गई। साथ ही सहकारिता समितियों द्वारा ऋण वसूली की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ाने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।*इस दौरान अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती जी ने कहा कि “किसानों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर बड़ा आंदोलन करेगी।”**वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि “किसान आज अपने हक के लिए भटक रहा है, जबकि सरकार सिर्फ तारीख पर तारीख दे रही है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके हक की लड़ाई अंत तक लड़ेगी।”*पैदल मार्च में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रभावी बना दिया और प्रशासन तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंचाई गई।ज्ञापन का वाचन सोभालसिंह बागेर द्वारा किया गया एवं आभार प्रकट एडवोकेट प्रहलाद सिंह खड़ी द्वारा किया गया।इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना सिंगी, सोभालसिंह बागेर, सोभालसिंह मुगली, अरविंद सिंह सेमली, जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चोहान, रमेशचंद्र मुकाती, सुनील सेठी, विनीत सिंघी, इदरीस मंसूरी, भैया एमपी, सुरेन्द्र परमार, किसान काँग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम जांगड़ा, एचआर परमाल, सिद्दीकगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम मालवीय, शांतिलाल मंडलोई, बनपसिंह पटेल, चेतनसिंह सेमली, रतनसिंह ठाकुर, जीवनसिंह ठाकुर, सूरजसिंह पटेल, चंदरसिंह ठाकुर, तौसीफउद्दीन, फ़ैज़ूदीन, प्रदीपसिंह भाटी, कृपाल मालवीय, अखिलेश राजपूत, राहुल मेवाडा, रामचरण दवारिया, पंकज मुकाती, अमित पटेल, लोकेन्द्र सिंह भाटी, गोरे मियाँ, संदीपसिंह ठाकुर, एलकार मेवाड़ा,दिलीप शर्मा, कृपाल ठाकुर, बंशी बांबे, रूपसिंह गोरिया, गुड्डू मैना, रवीन्द्र नौगांव, मनोज मुकाती, हरि मेवाडा, तेजसिंह जवारिया, स्वरूप जवारिया, श्याम पटेल, गुलाबसिंह, शैलेंद्र ठाकुर, कमल सेठ, खालिद खाकी, दौलतसिंह, विलास जाट, गीतमसिंह, महेश वर्मा, महेश सेवदा, अशोक मंडलोई, हरिओम ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, दिव्यांश भाटी, अजय बापचा, बबलू शर्मा, अनिल धनगर, हरि ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राहुल ठाकुर, यशवंत मालवीय, देवराज मालवीय, चक्रेश ठाकुर, दौलतसिंह ठाकुर, जोगेन भाटी, राजपाल ठाकुर, शंकर सक्सेना, कल्याण सिंह ठाकुर, महेश वर्मा, भारत पटेल, अनिल जाट, जसपाल ठाकुर, शंकर बोडाना, दौलतसिंह ठाकुर, रमेश विश्वकर्मा, आशुतोष नामदेव, दिनेश मालवीय.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top