

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा विकासखण्ड के 217 विद्यार्थियों ने आई.आई.एस.ई.आर. भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इन विद्यार्थियों के साथ 25 मार्गदर्शी शिक्षक भी थे। सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के प्राचार्य एवं शैक्षणिक भ्रमण के नोडल अधिकारी सितवत खान ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान की वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना में शासकीय हाई स्कूलों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य अंतर्गत उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भ्रमण का प्रावधान है।

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता एवं रोजगार आदि को समझने के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलेश सक्सेना ने बताया कि मेरिट एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया गया था। भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आई.आई.एस.ई.आर.) भोपाल राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसमें विज्ञान और अनुसंधान में उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। इस संस्थान में अत्यधिक कुशल और प्रेरित संकाय है,

जो शिक्षण और अनुसंधान में उत्कृष्टता प्रदान करते है। इस संस्थान में सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबल टेक्नालॉजीज़, सेंटर फॉर रिसर्च इन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन इन सांइस और सेंटर फॉर सांइस एंड सोसाइटी तीन उत्कृष्ट केन्द्र है। यह संस्थान 200 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फेला है। यहां से स्नातक, स्नात्कोत्तर, डॉक्टरेट, बी.एस., एम.एस., बीई., बी.टेक और एम.टेक जैसे कोर्स किए जा सकते है। इस संस्थान के छात्रों का चयन टी.सी.एस., डिलाईट, इसरो, हारवर्ड, गुगल और माईक्रोसॉफ्ट कंपनियों में हुआ है।

आई.आई.एस.ई.आर. के डॉ. रामकुमार मिश्रा द्वारा विज्ञान के संबंध में संक्षिप्त जानकारी विद्यार्थियों को दी गई और उनकें प्रश्नों का उत्तर दिया एवं जिझासा का समाधान किया। विद्यार्थियों ने केन्द्रीय पुस्तकालय देखा और पुस्तकालय की नई तकनीकि के बारे में सीखा। भौतिक शास्त्र प्रयोगशाला में डॉ. सारिका द्वारा व्याख्यान दिया गया और बताया कि सैद्धांतिक और प्रयोगिक कार्य किस प्रकार से एक दुसरे के पूरक है। रसायन शास्त्र प्रयोगशाला में डॉ. मधुलिका मुखर्जी कुछ रोचक प्रयोग करके बताएं जिन्हे देखकर विद्यार्थी न केवल आनंदित हुए बल्कि उन्होंने इन प्रयोगों का विज्ञान भी सीखा।

इसके साथ साथ विद्यार्थियों ने अन्य प्रयोगशालाओं में भी अत्याधुनिक उपकरण देखें और इनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त करी। आष्टा विकासखण्ड के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने में नीलेश सक्सेना, सितवत खान, अजब सिंह राजपूत, नितिन कौशल, कल्याण सिंह ठाकुर, गौरीशंकर वर्मा, जोस सामुएल, डी.एस. ठाकुर, डी.आर. कासन्या, आजाद परमार, कमल सिंह मालवीय, अनार सिंह ठाकुर, जितेन्द्र मेवाड़े, कृतिका वर्मा, सतीश वर्मा, आरती भार्गव, नीलिमा बैरागी, पदमा परमार, डॉ. स्मिता नायर, डॉ. तेजपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राजेश राठौर आदि की विशेष भूमिका रही।


