

updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- नगर पालिका अध्यक्ष महोदय श्रीमती हेम कुंवर राय सिंह मेवाडा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय श्री विनोद प्रजापति की निगरानी में नगर पालिका परिषद आष्टा की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा ग्रीन फील्ड कॉलेज के परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए बताया गया कि हमारा पड़ोसी शहर इंदौर स्वच्छता का सिरमौर है हमें भी उससे प्रेरित होकर आष्टा को

स्वच्छ सर्वेक्षण में सम्मानजनक स्थान दिलाना चाहिए हमें भी अपनी आदतों में सुधार करना होगा कचरा हमेशा कचरा गाड़ी में डालना है कचरे को घर पर ही चार अलग अलग भागो में गीला कचरा सूखा कचरा सेनेटरी वेस्ट और घरेलू हानिकारक कचरे के रूप में रखकर कचरा गाड़ी में डालें अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि राजकुमार अकेला डोर टू डोर कचरा वाहन संचालक विनय सिंह स्कूल डायरेक्टर श्री धर्मेंद्र गौतम प्रिंसिपल श्रीमति बबीता गौतम मैनेजमेंट हेड श्रीमति पूजा शर्मा के साथ सैकड़ो छात्र छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा

updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने एवं नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा नगर में आवारा श्वानों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि आए दिन नगर में श्वानों की उत्दंडता देखने को मिल रही थी, साथ ही नागरिकों द्वारा शिकायते भी की जा रही थी।

वहीं छोटे बच्चों व आम नागरिकों को श्वानों के काटने से घायल भी होना पड़ता था। इन सभी को ध्यान में रखते हुए एवं शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन कर नगर में आवारा विचरण करने वाले श्वानों की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने के लिए आजसे यह अभियान प्रारंभ किया है जो लगातार जारी रहेगा। आज प्रारंभ किए गए अभियान में लगभग 8 खूंखार श्वानों को पकड़ा गया है, जिन्हें नगर से दुरस्थ छोड़ा गया। इस अभियान से आवारा कुत्तों के काटने और रेबीज फैलने के जोखिम से कुछ हद तक निजात मिलेगी।



