ग्राम पंचायत लसुड़़लिया विजय सिंह के शमशान घाट में किया भूमि पूजन

updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- पंचायत लसुड़़लिया विजय सिंह के ग्राम लसूड़लिया में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा श्मशान घाट को स्वर्ग जैसा बनने के लिए विधानसभा आष्टा के माननीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के सहयोग से श्मशान घाट में शोक सभा के लिए टीम सेट का भूमि पूजन किया गया और कार्य प्रारंभ किया जिससे ग्रामीण जनों मे दिखी विकास की लहर मौके पर उपस्थित सरपंच पति जीवन सिंह सोलंकी,सरपंच प्रतिनिधि राजेश सोलंकी, मांगीलाल जी,राजकुमार, गब्बर सिंह,गोलू सिंह आदि उपस्थित रहे

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- आज दिनांक 04 दिसंबर-2025 को दिनांक 14 फरवरी से 20 फरवरी तक होने वाले आगामी रूद्राक्ष महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुये श्री राजेश चंदेल उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज, भोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक ली। ➡️बैठक में मार्ग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, रोड डायवर्सन प्लान, रेल, बसों एवं आटो से श्रृधालुओं के आने-जाने की स्थिति, एलईडी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पानी, फायर, बिजली,

पी.ए. सिस्टम तथा कुबरेश्वर धाम में प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा कर कुवरेश्बर धाम की व्यवस्थाओं को समझा गया । 📌श्री राजेश चन्देल उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल ने पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अधिकारियों के साथ कुबरेश्वर धाम का भ्रमण कर पुलिस कन्ट्रोल रूम, पार्किग व्यवस्था स्थल, कथा स्थल, अस्पताल, भोजनशाला, आदि स्थानों का भ्रमण कर अधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये  ।📌उपरांत श्री राजेश चंदेल पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल द्वारा थाना मण्डी का वर्षान्त को दृष्टिगत रखते हुये

निरीक्षण कर विभिन्न प्रकार के पोर्टल आईसीजेएस, ई-साक्ष्य, ई-रक्षक, मेडलीपआर एवं अपराधों में फरार अपराधियों, अपहरण के प्रकरणों, खात्मा, खारजी, मर्ग, गुण्डा, निगरानी बदमाश, माईक्रो बीट सिस्टम आदि के विषयों पर चर्चा कर अपराधों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
➡️इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेन्द्र यादव, निरीक्षक एसबी सत्येन्द्र यादव, प्रभारी यातायात सुबेदार बृजमेाहन धाकड़, प्रभारी डीएसबी श्रीमति रेखा जोझा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top