ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ब्लॉक कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अम्बेडकर परिसर में बाबा साहब भीमराव जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की बाबा साहब को याद करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव जी की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वह भारतीय संविधान के निर्माता और एक महान सामाजिक सुधारक थे। महापरिनिर्वाण दिवस यह दिन उनके जीवन और कार्यों को याद करने और उनके आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है

वह एक महान विद्वान, अर्थशास्त्री, और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के पहले कानून मंत्री बने आज उनके द्वारा दिए गए संविधान के कारण ही हर वर्ग को समानता का अधिकार मिला हे उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ,ग्रामीण अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, सुनील कटारा, घनश्याम जांगड़ा, सन्नवर खान, नरेंद्र कुशवाह, डॉ हरि मेवाड़ा,डॉ एजाज खान, प्रेम पटरिया, अखलेश राजपूत, देवेंद्र मेवाड़ा, तेज सिंह ठाकुर, कमल सिंह बड़लिया आदि कांग्रेस मौजूद रहे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जल जीवन मिशन के तहत सीहोर जिले में संचालित आष्टा-रानीपुरा समूह जल प्रदाय परियोजना का कार्य प्रगति पर है। परियोजना के विभिन्न ग्रामों में पाइपलाइन बिछाने, जल संरचनाओं के निर्माण और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह योजना एक बड़ा कदम साबित होगी। आष्टा-रानीपुरा योजना से क्षेत्र के 919 गांवों के 91972 घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जायेगा । मध्यप्रदेश जल निगम तथा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से परियोजना के तकनीकी कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है।

ग्राम स्तर पर जल समितियों को सक्रिय किया गया है, जिससे पाइपलाइन बिछाने, जल स्रोत की सुरक्षा और भविष्य के संचालन-रखरखाव में स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित हो सके। योजना पूरी होने पर प्रत्येक ग्रामीण परिवार को घर बैठे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। जिससे महिलाओं और बच्चों समय बचेगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना, जलजनित बीमारियों को कम करना और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जल उपलब्धता को दीर्घकालिक रूप से सुनिश्चित करना है। वर्तमान प्रगति को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में आष्टा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में नल कनेक्शन प्रदान कर दिए जाएंगे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन रोक लगाने और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले की पुलिस द्वारा नवंबर माह में जिले के अनेक क्षेत्रों में अवैध मदिरा के निर्माण,

परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए सघन चेकिंग की गई और कार्यवाहियां भी की गईं। पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि नवंबर माह में अवैध मदिरा के विरूद्ध 129 प्रकरण कायम किए गए, जिनमें 2,58,305 रूपये कीमत की 581 लीटर मदिरा एवं 01 मोटर साइकिल जब्त की गई और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top